CHIKU FARMING जानिए कैसे चीकू की खेती कर कम समय में कमा सकते है लाखो रूपये देखे पूरी जानकारी
CHIKU FARMING : जानिए कैसे चीकू की खेती कर कम समय में कमा सकते है लाखो रूपये देखे पूरी जानकारी। अब किसान अधिक मुनाफा कमाने के लिए पारंपरिक फसलों के साथ-साथ बागवानी और फलों की खेती से तगड़ा लाभ उठा रहे हैं ऐसे में किसान चिकु की खेती से भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।सरकार की और से भी किसानों को बागवानी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में ही किसान भाई चीकू की खेती करके लाखों की कमाई कर सकते है। एक एकड़ में चीकू की खेती करके किसान लगभग 5 से 6 लाख रुपए तक कमा सकते है।
आप सभी जानते हैं कि चीकू एक प्रकार की बागवानी फसल है, जिसका फल स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक गुणों से भरपूर होता हैं। ज्यादातर चीकू फल की उत्पत्ति का स्थान मध्य अमेरिका और मेक्सिको कहा जाता है। लेकिन अब भारत के किसान भी चीकू की खेती बड़े स्तर पर करके अच्छा उत्पादन प्राप्त कर रहे है।
चीकू के पाए जाते है
चिकु की खेती कर किसान अच्छा मुनाफा तो कमा सकते हैं लेकिन सेहत के लिए बेहतर माने जाने वाला फल चीकू (Chiku) है चिकु में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, Vitamin A, टैनिन, ग्लूकोज़ जैसे कई पोषक तत्व है। चीकू फल का सेवन करने से इन बीमारियों से राहत मिलती है जैसे तनाव, एनीमिया, बवासीर और पेट से संबंधित बीमारियों तथा श्वसन तंत्र में जमे कफ और बलगम को दूर करने में सहायक होता है।
चीकू की खेती का फायदा
चीकू की खेती करने के लिए एक एकड़ में लगभग 300 से अधिक पौधे रोपे जा सकते हैं। इन पौधों को 8-10 फिट कि दुरी पर लगाया जाता है जिनसे लगभग 20 टन का उत्पादन आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। आपको चीकू का बाजार में थोक रेट लगभग 30 से 40 रुपए प्रति किलो मिल जायेगा। जो कि किसानों को मिलना चाहिए इस हिसाब से एक एकड़ के खेत में चीकू की खेती एक बार की फसल से 5 से 6 लाख रुपए तक की आमदनी दे सकती है।
यह भी पढ़े –
PM Kisan Samman Nidhi Yojana किसानो के लिए है बड़ी खबर मिल रही है 13 वी क़िस्त जानिए क्या है प्रोसेस
Cashew यदि आप भी करना चाहते है लाखो की कमाई करना तो शुरू करे काजू की खेती जाने क्या है तरीका
CHIKU FARMING जानिए कैसे चीकू की खेती कर कम समय में कमा सकते है लाखो रूपये देखे पूरी जानकारी