MP FASAL MUAWJA ओलावृष्टि से फसल को हुए भारी नुकसान के वजह से सरकार किसानो को मुआवजा 32 हजार रु. प्रति हेक्टेयर
MP FASAL MUAWJA : ओलावृष्टि से फसल को हुए भारी नुकसान के वजह से सरकार किसानो को मुआवजा 32 हजार रु. प्रति हेक्टेयर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओला-वृष्टि और असमय बारिश से फसलों के 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रूपए की राहत राशि दी जाएगी। इसके साथ ही फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। उन्होंने उद्यानिकी फसलों को भी सर्वे में शामिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा
सरकार जल्द से जल्द किसानों को राहत राशि प्रदान करने का प्रयास कर रही है,मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसान चिंता न करें, परेशान न हों, सभी तरह के संकट से बाहर निकाल कर ले जाऊँगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा जिले की गुलाबगंज तहसील के पटवारीखेड़ी, हथियाखेड़ा, घुरदा, मूडरागणेश और मढ़ीचौबीसा गाँव में ओला-वृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद किसानों को ढाँढस बंधाया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से कहा कि एक हेक्टेयर फसल में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर 32 हजार, गाय-भैंस हानि पर साढ़े 37 हजार, भेड़-बकरी पर 4 हजार बछिया पर 2 हजार और मुर्गा-मुर्गी की हानि पर 100 रूपए प्रत्येक के मान से राहत राशि दी जाएगी। मकानों को हुई क्षति पर भी सहायता दी जाएगी।
किसानो की सहायता
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा पीडि़त किसानों की कर्ज वसूली की तारीख तो बढ़ाई ही जायेगी साथ ही ब्याज भी सरकार ही भरेगी और अगली फसल के लिए भी जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी के लिए तारीख भी बढ़ाई जाएगी।प्रारंभिक सूचना के मुताबिक प्रभावित जिलों की 51 तहसीलों के 520 ग्रामों में 38 हजार 900 कृषकों की 33 हजार 758 हेक्टेयर फसल प्रभावित होने की प्रारंभिक सूचना है।
यह भी पढ़े –
wheat farming गेहू की खेती से होगा लाखो का फायदा बन सकते है लखपति जानिए पूरी जानकरी
ORGANIC FARMING जैविक खेती में होंगे बहुत फायदा सरकार भी दे रही है बढ़ावा जानिए पूरी जानकरी
PM Kisan Samman Nidhi Yojana किसानो के लिए है बड़ी खबर मिल रही है 13 वी क़िस्त जानिए क्या है प्रोसेस
MP FASAL MUAWJA ओलावृष्टि से फसल को हुए भारी नुकसान के वजह से सरकार किसानो को मुआवजा 32 हजार रु. प्रति हेक्टेयर