MP WHEAT UPDATE ये क्या किसानो के लिए मुसीबत अफसरों ने 31 मार्च तक गेहूं खरीदी प्रक्रिया स्थगित कर दी कहा की किसान अपना गेहूं सुखाकर लाए
MP WHEAT UPDATE : किसानो के गेहू सूखे न होने के कारण अफसरों ने 31 मार्च तक गेहूं खरीदी प्रक्रिया स्थगित कर दी कहा की किसान अपना गेहूं सुखाकर लाएं। किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बारिश के कारण पहले से ही किसान गेहूं उपज का रंग फीका पड़ने से परेशान हैं।
अब किसानों के सामने एक बार फिर परेशानी सामने आ गई है। अब की बार ये परेशानी मौसम के कारण नहीं शासन ने दी है। शासन ने चार दिन के दिन के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी स्थगित कर दी है। सरकार का कहना है समर्थन मूल्य पर नमीयुक्त अमानक गेहूं विक्रय के लिए पहुंच रहा है।
गेहू फसल को नुकसान
सीहोर जिले में गत दिनों असामयिक वर्षा के कारण अनेक जगह गेहूं की फसल हवा आंधी में आड़ी होने के साथ ही बारिश से भीग गई थी। किसानों ने जैसे-तैसे अपनी फसल को खेतों से काटकर खलियानों में एकत्रित किया और समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन किसानों के सामने एक बार फिर से समस्या खड़ी हो गई। शासन ने किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं क्रय करना स्थगित कर दिया।
अफसरों का आदेश
शासन का कहना है कि गेहूं में नमी की मात्रा बढ़ जाने से उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर नमीयुक्त अमानक गेहूं विक्रय के लिए पहुंच रहा है। इसके कारण भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएक्यू गुणवत्ता के गेहूं की खरीदी संभव नहीं हो पा रही है। गेहूं खरीदी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। अब 28 से 31 मार्च तक गेहूं की खरीदी नहीं होगी। किसानों से कहा गया है कि वे अपना गेहूं सुखाकर लाएं।
28 मार्च से 31 मार्च तक गेहूं खरीदी स्थगित
किसानों को अपने गेहूं को सुखाकर गेहूं विक्रय का अवसर प्रदान करने के लिए 28 मार्च से 31 मार्च तक गेहूं उपार्जन कार्य स्थगित किया गया है। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों द्वारा इस अवधि में गेहूं विक्रय के लिए किए गए स्लॉट बुकिंग को निरस्त किया गया है। किसानों द्वारा सुविधा अनुसार पुन: स्लॉट बुकिंग की जा सकती है।
यह भी पढ़े –
Cashew यदि आप भी करना चाहते है लाखो की कमाई करना तो शुरू करे काजू की खेती जाने क्या है तरीका
PM Kisan Samman Nidhi Yojana किसानो के लिए है बड़ी खबर मिल रही है 13 वी क़िस्त जानिए क्या है प्रोसेस
ORGANIC FARMING जैविक खेती में होंगे बहुत फायदा सरकार भी दे रही है बढ़ावा जानिए पूरी जानकरी
MP WHEAT UPDATE ये क्या किसानो के लिए मुसीबत अफसरों ने 31 मार्च तक गेहूं खरीदी प्रक्रिया स्थगित कर दी कहा की किसान अपना गेहूं सुखाकर लाए