कृषि समाचारमंडी भाव

नरमा कपास की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी, यहाँ देखें आज के ताजा रेट

Narma Kapas ka Bhav

Cotton Mandi Rate Today 03 January 2023: नरमा-कपास में बीते सप्ताह से कीमतों में सुधार का सिलसिला जारी है। राजस्थान की कृषि उपज मंडियों में नरमा का भाव 8600-8800 रुपये प्रति क्विंटल जबकि हरियाणा की आदमपुर, सिरसा, ऐलनाबाद और फतेहाबाद की मंडियों में नरमा का भाव 8000 से 8400 रुपये प्रति क्विंटल बोला जा रहा है।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में इस साल नरमा कपास का उत्पादन काफी कमजोर बताया जा रहा है । इसलिए इन राज्यों में कुल आवक 10 हजार गांठें प्रतिदिन के स्तर पर आ गई है। अब इसमें आगे बढ़ने की संभावना कम है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इन मंडियों में आगामी 15 दिन में नरमा-कपास के भाव में कुछ और सुधार हो सकता है।

आवक कमजोर

देश की प्रमुख एग्रो कमोडिटी एजेंसी स्मार्ट इनफो के अनुसार सोमवार को देशभर में लगभग 82 हजार गांठों की आवक हुई, जिसमें गुजरात जो अभी तक 45 हजार गांठें प्रति दिन की आवक दर्ज करवा रहा था, वहां भी स्तर 30 हजार गांठों तक सिमटता हुआ दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र की 18 हजार गांठें दैनिक आवक को छोड़ दें तो अन्य राज्यों में दैनिक आवक 6-7 हजार गांठों से उपर नहीं है। गुजरात में आवक घटने के बावजूद भाव में बड़ा सुधार नहीं है। यहां 20 किलो का भाव 1500 स 1720 रुपए तक बोला जा रहा है। मध्य प्रदेश में कच्चे कपास का भाव 7300 रुपए से लेकर 8300 के बीच बना हुआ है। जबकि महाराष्ट्र में हल्के सुधार के साथ भाव 7800 से 8600 तक पहुंचा है। रूई के दाम में कोई बड़ा सुधार नहीं हो रहा है, क्योंकि मांग अभी कमजोर बनी हुई है, इसलिए बाजार सुधरने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि 15 जनवरी के बाद नरमा-कपास के भाव यहां से कुछ अच्छे सुधार की तरफ बढ़ सकते हैं।

नरमा-कपास का भाव 3 जनवरी 2023

हनुमानगढ़ मंडी नरमा भाव 8490 मंदा 54, रुई 6350
श्री विजयनगर मंडी नरमा भाव 8770 तेजी 28
पदमपुर मंडी नरमा भाव 8790 तेजी 68
संगरिया मंडी नरमा भाव 8481

अनूपगढ़ मंडी नरमा भाव 8801 तेजी 2
रावला मंडी नरमा भाव 8700 तेजी 50
रावतसर मंडी नरमा भाव 8712 मंदा 08

फतेहाबाद मंडी नरमा भाव 8350 कपास 9850
ऐलनाबाद मंडी नरमा भाव 8390 मंदा 65
सिरसा मंडी नरमा भाव 8380 मंदा 7, कपास 9725

आदमपुर मंडी नरमा भाव 8489 तेजी 39
गांव गंगा  मंडी नरमा भाव 8300
अबोहर  मंडी नरमा भाव 8345 , कपास 9975

डिस्क्लेमर

Narma-Kapas (Cotton) Ka Mandi Bhav Today 3 January 2023 : उपरोक्त मार्किट प्राइस की जानकारी हमारे द्वारा विभिन्न गैर सरकारी, मार्केट सोर्सेज, मीडिया सोर्सेज द्वारा केवल आपको जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से एकत्रित की गई है। किसी भी प्रकार का व्यापार करने से पहले मंडी समिति से भाव (प्राइस) की पुष्टि अवश्य कर लें। व्यापार अपने स्वयं के विवेक से करें। उम्मीद करते है की ये जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारे फेसबुक पेज Ind News TV से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button